'दवा कारखाने का विनिवेश रद्द करे सरकार'
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- रामनगर। आयुर्वेदिक यूनानी दवा कारखाने आईएमपीसीएल के विनिवेश के खिलाफ ठेका मजदूर कल्याण समिति ने लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर में बैठक की। रविवार को हुई बैठक में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने कारखाने का विनिवेश कर हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर लात मार दी है। वे 42 दिन से कारखाना गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन किसी ने भी उनसे आकर बात नहीं की है। सरकार से मांग की है कि ठेका श्रमिकों के पीएफ की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। समिति के अध्यक्ष किशन शर्मा ने कहा कि कारखाने के विनिवेश से उनके रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने मांग की है कि सभी ठेका श्रमिकों को नियमित व स्थाई नियुक्ति दी जाए और आईएमपीसीएल का विनिवेश रद्द किया जाए। बैठक में समाजवादी लोक मंच के मुनीश कुमार, जगमोहन रावत, ख्याली राम, कैलाश, नन्द क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.