नई दिल्ली, जून 15 -- यूपी के रामपुर में अजीमनगर थाना क्षेत्र की खौद पुलिस चौकी में सोमवार को एक बेहद दिलचस्प और अनोखा मामला सामने आया, जहां एक प्रेमिका शादी की गुहार लेकर पहुंची। सोमवार को जैसे ही युवती पूरे 18 वर्ष की यानी बालिग हुई, वह अपने प्रेमी का हाथ थामकर सीधे पुलिस चौकी पहुंच गई। उसने चौकी इंचार्ज से दो टूक कहा, दरोगा जी, आज मैं पूरी बालिग हो गई हूं। अब हमारे घरवालों को बुलाओ और तुरंत हमारी शादी कराओ। खास बात यह है कि बालिग होने से पहले भी यह प्रेमिका पिछले दो साल में पांच बार शादी की गुहार लेकर चौकी आ चुकी थी, लेकिन हर बार पुलिस उसे नाबालिग बताकर घर भेज देती थी। छठी बार में आखिरकार उसे कामयाबी मिल ही गई। मामला खौद चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सीगनखेड़ा का है। यहां की निवासी एक युवती का गांव के ही एक युवक के साथ पिछले काफ...