नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ के आरोपों पर कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास दिल्ली पुलिस और एसीपी विवेक भगत पर हमलावर है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर एसीपी को बचाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए अल्टीमेटम भी दे दिया है। सौरभ दास ने दावा किया है कि, जिनके साथ छेड़छाड़ हुई, वे पत्रकार और अन्य लोग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। वे एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, हम उनके समर्थन के लिए पहुंचे और दिल्ली पुलिस से बात की। दिल्ली पुलिस अड़ी हुई है कि वे एफआईआर दर्ज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, हम दिल्ली पुलिस से पूछना चाहते हैं कि आप ऐसे दरिंदे को क्यों बचाना चाहते हैं जिसने सबक...