प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली की एक महीने चली नाट्य कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ।

समापन समारोह में नाटक का प्रस्तुतीकरण समापन पर केंद्र के सभागार में प्रशिक्षित कलाकारों ने अवतार साहनी निर्देशित नाटक 'दंश: विस्थापन का' मंचन किया। प्रस्तुति की शुरुआत में ही 'इक आग का दरिया बह निकला लपटों में घर संसार किया, मेरे देश पर कैसा वार किया' कलाकारों के इस संवाद ने दर्शकों को झकझोर दिया। मंच पर बंटवारे का दर्द दिखा तो अपनों से बिछड़ने की पीड़ा व उजड़ते घरों की चीख सुनाई थी।

नाटक की भावनात्मक गहराई नाटक का सबसे मार्मिक प्रसंग विभाजन की सीमा रेखा खींचे जाने का रहा। उस दौरान 'आजादी की कीमत हमनें कितनी बड़ी चुकाई है' जैसे संवाद पर दर्शक भावुक ह...