पटना, अक्टूबर 3 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य के 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दस-दस हजार रुपये हस्तांतरित किए । इस दौरान उन्होने महिला लाभुकों से संवाद भी किया। इसी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा थोड़ी देरी से पहुंचे। जिस पर सीएम नीतीश ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 'थोड़ा लेट से आते हैं आप'। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट, सरकार के मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। महिला रोजगार योजना की लाभार्थी महिलाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि अब चुनाव होने वाला है। आप लोग भी ध्यान रखिएगा। केंद्र सरकार से हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी में ही तो चार लोग थे, जो इधर-उधर कर दिए थे, हमने साफ कह दिया है कि अब दाएं-बाएं नहीं करना है। यह भी पढ़ें- स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब, सरकारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.