नई दिल्ली, जुलाई 15 -- गुरुग्राम की एक सोसाइटी से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 'थार' वाहन चला रही महिला ने पहले तो सोसाइटी के पार्किंग क्षेत्र में सो रही एक महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल उस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने पुलिस को सूचना देने की बजाय हाउसहेल्प की लाश को ठीक उसी जगह पर लाकर रख दिया, जहां पर यह हादसा हुआ था। पुलिस ने इस घटना को लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सेक्टर 67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी में हुई और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली 57 वर्षीय गुड्डी के तौर पर हुई है, जो कि घरों में हाउस हेल्प का काम करती थी। पुलिस के अनुसार, सोसाइटी के एक घर में काम खत्म करने के बाद ...