नई दिल्ली, मई 11 -- IPL 2026 में भले ही महेंद्र सिंह धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए हों, लेकिन फिर भी वह आईपीएल के 19वें सीजन के 54वें मैच से पहले तक इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले प्लेयर थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और मुंबई इंडियंस यानी एमआई के बीच हुए मुकाबले के बाद एमएस धोनी अब सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, क्योंकि उनकी बराबरी दो और भारतीय दिग्गजों ने कर ली है। ये दिग्गज कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। इस तरह भारतीय क्रिकेट की यह त्रिमूर्ति आईपीएल में अब एक मुकाम पर खड़ी हो गई है। दरअसल, आईपीएल के इतिहास में अब सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली बराबर मैचों के साथ संयुक्त रूप से नंबर वन की कुर्सी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.