नई दिल्ली, मई 2 -- द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया मेहमान बनकर पहुंचे। शो पर पहुंचते ही कपिल शर्मा ने दोनों से उनके केस के बारे में बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो पहले क्या लेंगे- चाय, कॉफी या एंटिसिपेटरी बेल। रणवीर ने बताया कि पिछले एक साल में उनकी और समय की दोस्ती बहुत गहरी हुई है। इसी बातचीत के दौरान समय ने बताया कि लेटेंट बंद होने से एक दिन पहले कपिल शर्मा ने उन्हें कॉल किया था।कपिल शर्मा ने समय रैना से पूछी थी ये बात रणवीर ने कपिल शर्मा से पूछा कि क्या वो लेटेंट देखते थे? इस पर कपिल शर्मा ने कहा कि वो लेटेंट देखते भी थे और उन्होंने समय को कॉल भी किया है। इसके बाद कपिल ने बताया कि उन्होंने समय से पूछा भी था कि उनपर अभी तक केस कैसे नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- 'द ग्रेट इंडियन कपि...