कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मोबाइल पर अधिक बात करना तो कभी अच्छा खाना न बनाना। मनपसंद कपड़े न खरीदना तो कभी छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होना तो कभी अफेयर्स का संदेह जैसी मामूली कारणों से सात जन्मों के रिश्तों में न सिर्फ गांठ पड़ रही है बल्कि रिश्ते टूट रहे हैं। ऐसे ही रिश्तों को अब तेरे-मेरे सपने केंद्र न सिर्फ बचाएगा बल्कि उनके वैवाहिक जीवन को मधुरमय बनाने का मंत्र भी देगा।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को गोल चौराहे के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर स्थापित 'तेरे मेरे सपने' प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर का शुभारंभ किया। इस केंद्र पर जिन युवक-युवतियों का विवाह तय हो चुका है या जो विवाह करने जा रहे हैं, वे काउंसिलिंग कराकर सफल वैवाहिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों और चुनौतियों के संबं...