रीवा, मई 9 -- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने जान देने से पहले 'तेरे बगैर हम कैसे जिंदा रहेंगे, तेरे घर के सामने अपनी जान दे देंगे' गाने पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट किया। यह रील सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों की माने तो इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलचट का है। मृतक की पहचान राज खान के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री था और टाइल्स लगाने का काम करता था। चार दिन पहले ही उसे रीवा से मुंबई भेजा गया था, लेकिन वह वहां एक दिन भी नहीं रुका और शुक्रवार की शाम वापस अपने गांव सिल...