नई दिल्ली, जुलाई 18 -- आज यानी 18 जुलाई को दिल्ली में रामायण का एक बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट में नितेश तिवारी की रामायण की स्टार कास्ट पहुंची। इवेंट को होस्ट किया कुमार विश्वास ने। कुमार विश्वास ने एक एक करके स्टार कास्ट को स्टेज पर बुलाया। उन्होंने जब अरुण गोविल को बुलाया तो उनसे पूछा कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इस सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने अपने राम बनने से लेकर दशरथ बनने तक के सफर को याद किया।जब रामानंद सागर से बोले अरुण गोविल- मुझे राम का चरित्र करना है अरुण गोविल ने बताया कि जब वो रामानंद सागर का शो विक्रम बेताल कर रहे थे, तब उन्हें पता चला था कि वो रामायण बनाने वाले हैं। उन्होंने रामानंद सागर से कहा कि उन्हें राम का चरित्र करना है। रामानंद सागर ने उन्हें तब रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, बाद में रामानंद सागर उन्हें...