'तेरे कई टुकड़े कर देंगे'. कॉकरोच जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने किया खुद पर हमले का दावा
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने आरोप लगाया है कि उनके साथ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद में मारपीट की गई है। विजेता का आरोप है कि उन्हें पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के बहाने बुलाया गया और फिर मारपीट को अंजाम दिया गया। दहिया के मुताबिक, हिंदू धर्म और देवी-देवताओं पर उनके सोशल मीडिया वीडियोज को लेकर कुछ लोगों ने घेरकर 'कई टुड़कों में काट देने' की धमकी दी और जाफराबाद मेट्रो स्टेशन तक पीछा भी किया। इंडिया टुडे के मुताबिक, यह घटना 31 अगस्त की है और विजेता दहिया ने उसी दिन पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता की ओर से शिकायत में गलती तरीके से रोकने, जबरन बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। दहिया ने पुलिस से खुद के लिए और अपने परिवार के लिए सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.