मेरठ, मार्च 25 -- आर्य समाज की स्थापना के 151 वर्ष पूर्ण पर आर्य समाज थापर नगर में चल रहे सात दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन श्रद्धा भाव के साथ आयोजन हुआ। महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जीवन गाथा एवं रामनवमी पर्व पर बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा-पाठ किया। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री द्वारा देव यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में शिखा-ध्रुव अरोड़ा, अदिति-स्पर्श मित्तल, रेखा-दिनेश कक्कड़, डॉ. कंचन-जसवीर मलिक एवं नमन मलिक यजमान रहे। राजेश सेठी ने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का दृष्टिकोण अत्यंत व्यापक और समाज सुधारक था। प्रसिद्ध भजनोपदेशक पं. कुलदीप आर्य ने स्वामी दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और भजन प्रस्तुत किए। 'तेरा जीवन सारा बीत गया, तुझसे मनाया नहीं मीत गया', 'ओम् जपो मेरे भाई, ओम जपो मेरी बहना' और 'जय-जय ऋषिवर दयानंद' जैसे भजनो...