नई दिल्ली, जुलाई 9 -- लॉकअप का आज का एपिसोड काफी इमोशनल पल से शुरू हुआ। गौरव खन्ना जेल के अंदर कैदियों से मिलने आए। अंदर आते ही वो आकांक्षा के पास गए और उन्होंने आकांक्षा से कहा कि तूने तो बैंड बजा दी। गौरव खन्ना ने आकांक्षा से पूछा कि उन्होंने तलाक की बात अभी क्यों बता दी। आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने वही बोला जो सच था। गौरव ने कहा कि ये बात तब बाहर आनी चाहिए थी जब वो चीज हो जाती है।आकांक्षा को सपोर्ट करने आए गौरव खन्ना गौरव ने इस एपिसोड के दौरान आकांक्षा की हिम्मत बंधाने की कोशिश भी की, लेकिन बीच-बीच में कुछ शिकायतें भी कीं। गौरव ने सबसे पहले आकांक्षा से पूछा कि क्या वो खुश हैं? उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया बाहर न.इतने मजे तू करा रही है मेरे बिन मतलब के।" गौरव इतना बोलते ही इमोशनल हो गए। आकांक्षा ने उन्हें कहा कि वो न रोएं। वो बहुत ज्यादा ...