नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। जिसमे रूठना और मनाना चलता ही रहता है। कभी पति बातों ही बातों में रूठ जाता है तो कभी पत्नी। लेकिन रिश्ते की खूबसूरती है कि दोनों ही एक दूसरे को मना लेते हैं। अगर आपके पति भी कभी रूठ जाएं तो मनाने के लिए चुनें ये शायरी। 1- तेरी मुस्कान से शुरू हुई थी मेरी कहानी, अब तेरे बिना अधूरी लगती है मेरी हर निशानी। 2- तुम पास रहो तो हर पल खास लगता है, तुम दूर रहो तो दिल उदास लगता है। 3- ना चांद चाहिए, ना सितारों की फरमाइश है, बस तुम मेरे साथ रहो, इतनी सी ख्वाहिश है। 4- तेरी बातों में कुछ ऐसा असर है, दिल हर बार कहता है, तू ही मेरा हमसफर है। 5- तुम्हें देखकर दिल को सुकून मिलता है, जैसे बरसों बाद कोई अपना मिलता है। 6- मेरी हर खुशी का रास्ता तुमसे होकर जाता है, दिल तुम्हारा नाम लेते ही मुस्कुरा...