'तुम्हारे चेहरे टीवी पर आ गए, निकलो वहां से'
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- पुलिस सूत्रों ने शनिवार को दावा किया कि 18 अक्तूबर की शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद भागने वाले तीनों शूटर्स को उनके 'हैंडलर्स' से रियल-टाइम अपडेट मिल रहे थे। ये अपडेट उन्हें न्यूज चैनलों की खबरों को देखकर मिल रहे थे। जैसे ही उनके चेहरे न्यूज चैनल पर दिखे तो उनके हैंडलर्स ने उनसे कहा, 'तुम्हारे चेहरे टीवी पर आ गए हैं, निकल जाओ वहां से।' पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे-जैसे मीडिया न्यूज़ अपडेट प्रसारित कर रहे थे, वैसे-वैसे पर्दे के पीछे बैठे हैंडलर्स एन्क्रिप्टेड 'वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल' मैसेजिंग ऐप्स के जरिए सीधे शूटर्स तक जानकारी पहुंचा रहे थे। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, भागने के दौरान एक समय ऐसा आया जब न्यूज़ चैनलों पर हमले के फुटेज दिखाए गए। उस वक्त मुख्य संदिग्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.