सीहोर, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा को उसके चाचा से मिलने के बहाने जाल में फंसाया और दो दिनों तक कमरे में मारपीट कर बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, 2 दिन बाद आरोपी छात्रा को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया, पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे ओर आरोपी की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर दो दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भिलाई लाडकुई निवासी 15 वर्षीय पीड़िता जिला मुख्यालय के एक शासकीय कन्या छात्रावास में रहकर कक...