भोपाल, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को खारिज कर दिया है। हालांकि दिग्विजय ने यह कहा कि उन्होंने केवल पार्टी से अनुरोध किया है कि वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें राज्यसभा के लिए तीसरी बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाए। उन्होंने रविवार को कहा कि वह अंतिम सांस तक पार्टी की सेवा करते रहेंगे। बता दें कि, दिग्विजय सिंह वर्ष 1993 से 2003 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दिग्विजय सिंह के भविष्य की योजनाओं को लेकर अटकलें उस समय शुरू हुईं जब उन्होंने 5 मार्च को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक दंपती रिटायरमेंट के बाद देश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करते दिख रहा है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी बोले कोई नहीं देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.