बेगूसराय, जून 1 -- Bihar Top News: केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोप पत्र समर्पित होने के बाद उन्हें नियमित जमानत दे दी। गरिराज सिंह के अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने नियमित उपस्थिति से छूट देने का आवेदन दिया। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2019 को चुनावी सभा के दौरान दिए गए दो गज जमीन बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। बाद में इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सुनवाई के दौरान मूल केस डायरी के गायब होने का मुद्दा भी समय-समय पर उठता रहा है। फिलहाल अग्रिम जमानत बरकरार रहने से गिरिराज सिंह को राहत मिली है जबकि अदालत के अगले आदेश पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इधर, कोर्ट से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा...