गंगापार, नवम्बर 25 -- लालापुर/बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील के लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव स्थित सरकारी तालाब पर वर्षों से कब्जा कर बने दर्जनों घरों की शिकायत स्थानीय प्रशासन से लेकर हाईकोर्ट तक पीआईएल दाखिल होने और तहसील प्रशासन की राजस्व टीम की जांच में तालाब पर कब्जे की पुष्टि के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता समेत ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव स्थित सरकारी तालाब पर कब्जे की शिकायत गांव के अवधेश द्विवेदी ने विगत वर्षों में स्थानीय तहसील प्रशासन से की थी। साथ उक्त प्रकरण की हाईकोर्ट में भी आईपीएल दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत तालाब पर हुए कब्जे को बेदखल करने का निर्देश भी दिया था। स्थानीय प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.