प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में शुक्रवार को 11वीं-12वीं के छात्रों और शिक्षकों के लिए गणित कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में गणित विभाग के शिक्षक डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि गणित केवल नंबर लाने का जरिया नहीं, बल्कि तार्किक सोच विकसित करने का माध्यम है।उन्होंने प्रश्नोत्तर शैली में अत्यंत रोचक ढंग से तथ्यों के आधार पर छात्रों को कुछ ऐसे अनोखे सुझाव दिए जिससे छात्र सेकेंडों में कठिन से कठिन गणनाएं हल करने में सक्षम हो सके। उन्होंने 'टाइम मैनेजमेंट' और 'स्मार्ट स्टडी' पर जोर देते हए बताया कि कैसे कम समय में सम्पूर्ण पाठ्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से दोहराया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए "स्ट्रेस मैनेजमेंट" कार...