नई दिल्ली, मई 31 -- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की एक्ट्रेस नेहल वडोलिया एक बार फिर से खबरों में आई हैं। नेहल अपने बोल्ड अंदाज की वजह से तो सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन इस बार वो अपने किसी फोटोशूट की वजह से नहीं, बल्कि एक क्रिकेटर की वजह से चर्चा में हैं। नेहल ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में क्रिकेटर को लेकर जो दावे किए उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें मैसेज भेजता था। नेहल उससे इतना परेशान हो गईं कि उन्हें उस क्रिकेटर को ब्लॉक करना पड़ा।इस टीम का है वो क्रिकेटर दरअसल, नेहल वडोलिया हाल ही में सुनो इंडिया पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। वहीं, पॉडकास्ट पर एक अपीयरेंस के दौरान, जब नेहल से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया है। उनके जवाब ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया...