चंदौली, फरवरी 23 -- चंदौली, संवाददाता। मुकद्दस रमजान माह के चौथे दिन रविवार को भी मस्जिदों और घरों में इबादत और तिलावतों का सिलसिला जारी रहा। रोजेदार बकायदे पांच वक्त की नमाज अदा किए। वहीं शाम को मस्जिदों, घरों और दुकानों पर सजाए गए सजे दस्तरखान पर बैठकर मुकर्रर वक्त पर एक साथ रोजा इफ्तार किया। इसके अलावा मस्जिदों और मदरसों में हदीस बयान करने का दौर भी चला। रमजान माह को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में उत्साह दिख रहा है। शाम होते ही इफ्तारी लेकर मस्जिद पहुंच जा रहे हैं। मुख्यालय स्थित मदरसे में बयान करते हुए कारी अली अहमद ने कहा कि माह-ए-रमजान में नेकियां बरसती हैं। इस महीने में एक नेकी अमल का सवाब बढ़ा दिया जाता है। इसलिए इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत और नेक अमल करनी चाहिए। कहा कि इस महीने में तरावीह की नमाज रमजान की बरकतों में से एक तोहफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.