रुद्रपुर, जुलाई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। तराई फार्म सीड्स के संचालक हरेंद्र मलिक और उसके साझेदार राहुल कुमार, राहुल राणा, युवराज तथा चितरंजन पर गेहूं खरीद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 300 से 350 किसानों के लगभग 2 से 2.5 करोड़ हड़पने का आरोप है। इस मामले में सतनाम सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी ग्राम नवाबनगर, बहेड़ी समेत अन्य किसानों की तहरीर पर पुलिस ने 23 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़ित किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि आरोपियों ने गेहूं खरीद के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर भुगतान की राशि अपने फर्म के खाते में स्थानांतरित कर ली, जिसस...