अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है। एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. आरके सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा केवल विषय ज्ञान तक सीमित नहीं है। बल्कि प्रभावी शिक्षण योजना, नवाचारपूर्ण अध्यापन विधियां, विद्यार्थी मनोविज्ञान की समझ और आधुनिक मूल्यांकन तकनीकों को अपनाना भी आवश्यक हो गया है। निदेशक बीटीकेआईटी प्रो. संतोष कुमार हम्पन्नावर ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संकाय सदस्यों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समन्वयक डॉ. आरके भारती, प्रो. एबी गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षको...