'ड्राई डे' पर 49000 लीटर शराब जब्त, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया 'ऑपरेशन शुद्ध प्रहार'
नई दिल्ली, जून 28 -- दिल्ली पुलिस ने आबकारी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए 'ऑपरेशन शुद्ध प्रहार' शुरू किया है। शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में 49000 लीटर शराब और 720 बीयर के कैन जब्त किए। ये जब्ती मुहर्रम के दिन की गई, जो कि 'ड्राई डे' (शराब की बिक्री पर रोक वाला दिन) था। नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी राहुल अलवाल ने कहा कि उन्होंने आबकारी से जुड़े सभी मामलों और शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए 'ऑपरेशन शुद्ध प्रहार' शुरू किया है। डीसीपी ने बताया कि हाल ही में हुए 'ऑपरेशन कवच' के बाद आबकारी से जुड़े मामलों और शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए 'ऑपरेशन शुद्ध प्रहार' शुरू किया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली हेल्थ सर्विसेज के पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ों के घोटाले में ऐक्शन डीसीपी ने बताया कि मुहर्रम के दिन शराब की बिक्री पर रोक (ड्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.