आजमगढ़, मार्च 13 -- शाहगढ़ (आजमगढ़), संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर अंडरपास के शुक्रवार की दोपहर पति के साथ ड्राइविंग सीख रही महिला ने कार से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पति दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मुबारकपुर कस्बे के शिवकुटी नूरपुर बुतात मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय शिवा पटवा पुत्र राजीव पटवा कक्षा नौ का छात्र था। शुक्रवर की दोपहर वह मोहल्ले के साथी 20 वर्षीय आदित्य मौर्य उर्फ शनि मौर्य के साथ बाइक से गन्ना का जूस लेने के लिए दामोदरपुर गांव गया था। गन्ना का जूस लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से जा रहे थे। दामोदरपुर गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.