हरिद्वार, फरवरी 16 -- नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मां की गोद में बैठा तीन साल का बच्चा छिटककर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि उसे खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को बाइक सवार दंपति डोईवाला से मुजफ्फरनगर जा रहा था। महिला की गोद में तीन साल का बच्चा बैठा था। ऋषिकुल तिराहे के पास कश्यप धर्मशाला के सामने एक निजी बस खड़ी थी। बताया जा रहा कि निजी बस से बचने के लिए बाइक सवार ने हल्का मोड़ लिया, तभी वे यूपी रोडवेज की बस की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और बस के पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बचे। इस दौरान बीच में बैठा बच्चा उछलकर दूर जा गिरा, लेकिन सुरक्षित रहा। इस हादसे में मेहरबान और उनकी पत्नी मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.