कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी आंदोलन के महानायक स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। ये बातें सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कही। वह सोमवार को डॉ. लोहिया की 136वीं जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में हो रहा था। सभी लोगों ने डॉक्टर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश सचिव केके शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, नंदलाल जयसवाल, विनय गुप्ता, सत्यनारायण गहरवार, आनंद शुक्ला, महेन्द्र सिंह, रजत मिश्रा, कीर्ति अग्निहोत्री, दीपक खोटे, शादाब आलम, अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, शिवकुमार, अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...