नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- कई लोगों को AI से बातचीत करना अच्छा लगता है। लोग अपने दिल की बात ही नहीं, बल्कि रिलेशनशिप और हेल्थ से जुड़ी बातें भी एआई के साथ शेयर करते हैं और उनसे इस बारे में सलाह लेते हैं। लेकिन अगर आप एआई को डॉक्टर समझकर उनसे मेडिकल एडवाइज ले रहे हैं या अपनी किसी बीमारी की दवा एआई से पूछकर खां रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। एआई से ली गई मेडिकल एजवाइज आपकी जान जोखिम में डाल सकती है। मेडिकल जर्नल BMJ Open में पब्लिश एक नई स्टडी में पाया गया है कि पॉपुलर AI चैटबॉट्स द्वारा दी गई लगभग आधी सलाह गलत होती है। ब्लूमबर्ग द्वारा सबसे पहले रिपोर्ट की गई इस स्टडी में, जेनरेटिव AI प्लेटफॉर्म्स से जुड़े बढ़ते हेल्थ रिस्क को उजागर करने के लिए पांच बड़े AI प्लेटफॉर्म्स का मूल्यांकन किया गया।स्टडी में सामने आया - लगभग 20% जवाब बहुत ज्यादा गलत इस...