'डेरा डालो, घेरा डालो' किसान महापंचायत 21 जुलाई को
प्रयागराज, जुलाई 19 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास 'डेरा डालो, घेरा डालो' किसान सम्मान महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा। किसान नेता राकेश टिकैट भी शामिल होंगे। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि महापंचायत में भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, किसानों को समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित कई मांगें उठाई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.