हल्द्वानी, मई 2 -- दीप चंद्र जोशी, लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक के बाद एक तीन लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने अब एक विशेष हाथी पर अपनी नजरें टिका दी हैं, जिसकी पहचान डेढ़ दांत वाले लंगड़े हाथी के रूप में हुई है।
हाथी की पहचान वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के अनुसार, हमला करने वाले हाथी की पहचान कर ली गई है। यह हाथी डेढ़ दांत वाला है और एक पैर से लंगड़ा है। इस विशिष्ट पहचान के बाद विभाग ने इसकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी शुरू कर दी है। हाथियों का मूवमेंट अब जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों और खेतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा गहरा गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में गश्त औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.