सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना परिसर में रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जंगो राम ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ दोनों समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में कंसार में निकलने वाले रामनवमी जुलूस तथा पचनौर व गौशनगर में आयोजित दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पर्व-त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने का निर्णय लिया।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने कहा कि सभी आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट का सख्ती से पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्हों...