रांची, मार्च 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्कूल काउंसलर्स का ऑनलाइन रिमोट इनविजिलेशन (प्रॉक्टर्ड असेसमेंट) परीक्षण शुरू कर रहा है। एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म 'डिजी एग्जाम' के माध्यम से होने वाली इस परीक्षा का उद्देश्य काउंसिलिंग एवं वेलनेस शिक्षकों के कौशल, नैतिक समझ और व्यावहारिक दक्षता का सटीक आकलन करना है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने सोशियो-इमोशनल काउंसलर्स की भागीदारी सुनिश्चित करें। इन काउंसलर्स का चयन स्कूलों द्वारा ओएसिस पोर्टल पर दिए गए डेटा के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इससे काउंसलर्स की निर्णय क्षमता और छात्रों के साथ उनके व्यवहारिक तालमेल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।...