लखनऊ, अप्रैल 21 -- मोहनलालगंज के केवली गांव में लाखों रुपये की कीमती जमीन किसी कोर्ट या अधिकारी के आदेश के बिना जालसाजों ने 'डिजिटल की' का दुरुपयोग कर एक महिला के नाम दर्ज कर दी। यह जमीन मोहम्मद जुबेर और मोहम्मद वैश के नाम दर्ज थी, जो आजादी के समय से ही लापता हैं और उनके पाकिस्तान जाने की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान जाने की पुष्टि न होने के कारण जमीन शत्रु सम्पत्ति घोषित नहीं हुई। जिसका फायदा जालसाजों ने उठाया। जालसाजों ने 13 फरवरी 2024 को खतौनी में हेरफेर कर इसे एक बुजुर्ग महिला के नाम चढ़ा दिया। बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की भी अब मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो 22 फरवरी को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। लेखपाल ने जांच के बाद 16 मार्च 2025 को अपनी रिपोर्ट में कहा कि बिना किसी कोर्ट या अधिकारी के आदेश के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.