'डस्टर' की पहली खेप दक्षिण अफ्रीका भेजी
नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली। रेनो इंडिया ने अपने एसयूवी मॉडल 'डस्टर' का निर्यात करना शुरू कर दिया है। फ्रांसीसी वाहन कंपनी रेनो ग्रुप की भारतीय इकाई ने कहा कि भारत में निर्मित 750 डस्टर वाहनों की पहली खेप चेन्नई से दक्षिण अफ्रीका भेजी गई है। कंपनी की आने वाले महीनों में अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इस एसयूवी मॉडल का निर्यात शुरू करने की योजना है। रेनो ने इस साल की शुरुआत में डस्टर को भारतीय बाजार में नए सिरे से पेश किया था। इस तरह 2022 में बंद हो चुके इस एसयूवी मॉडल की वापसी हुई। भारतीय बाजार में एसयूवी खंड को लोकप्रिय बनाने में डस्टर की अहम भूमिका रही थी। यह भी पढ़ें- 'डस्टर' की पहली खेप दक्षिण अफ्रीका भेजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.