बेगुसराय, मार्च 28 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के द्वारा शनिवार को सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीहट सुदीस्थान, मल्हीपुर व चकिया समेत आसपास के इलाके में नुक्कड़ नाटक 'डर नहीं, समझदारी चाहिए' की प्रस्तुति की गई। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, मल्हीपुर के बैनर तले प्रस्तुत नाटक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिकंदर कुमार द्वारा लिखित और युवा रंगकर्मी ऋषिकेश कुमार के निर्देशन में मंचित इस नाटक ने अफवाहों पर करारा प्रहार किया। कलाकारों ने सहज अंदाज में बताया कि फैक्ट्री से डरने की नहीं, बल्कि सही जानकारी रखने की जरूरत है। यहां एक ओर युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों को खाद उपलब्ध होने से फसल उत्पादन भी बढ़ रहा है। नाटक के संवाद और अभिनय इतने जीवंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.