फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- नगला बीच, थाना रजावली क्षेत्र में दो डंपरों की भिड़न्त के बाद तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग सहम गए थे। लोग अपनी दुकानों से बाहर आ गए थे। वहीं खेतों में गेहूं और सरसों की कटाई कर रहे किसान भी घटनास्थल की ओर दौड़े थे। वहीं दोनों डंपरों में आग लगने के बाद इसौली चौराहे से आवागमन बंद होने पर वाहनों को अन्य रास्तों से होकर गुजारा गया। टूंडला एटा मार्ग पर थाना रजावली के उम्मरगढ़ इमलिया के पास इसौली चौराहे पर राजस्थान के दो डंपरों में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे आमने सामने की भीषण भिड़न्त हुई ती। दोनों चालकों की मौत के बाद डंपरों में लगी आग के बाद मार्ग पर ऊंची लपटें उठती रहीं। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। चालकों की मौत के बाद दो घायलों को किसी तरह डंपरों से निकाला ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.