मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर। लहेरियासराय-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63377) में रविवार को एक मानवीय चेहरा देखने को मिला, जब रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता से एक अचेत महिला को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। रविवार दोपहर करीब 15.00 बजे जब ट्रेन झंझारपुर स्टेशन पर पहुंची, तब कोच संख्या इसी188244 में एक लगभग 50 वर्षीय महिला बेसुध हालत में मिली। कोच में मौजूद यात्रियों के अनुसार, महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी थी। वहां मौजूद सह-यात्रियों ने पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और वह अचेतावस्था में ही पड़ी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरपीएफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई विकास कुमार और हवलदार एच एन चौधरी मौके पर पहुंचे और महिला को साव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.