नई दिल्ली, अगस्त 25 -- 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हुए अमेरिकी हमले में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। अब नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई अपने पिता के खून का बदला लेने की ठान चुके हैं। बदले की भावना से भरा ईरान अमेरिका के खिलाफ ऐसी हर कार्रवाई पर विचार कर रहा है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हिलाकर रख दिया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने ट्रंप परिवार के लिए असामान्य खतरे के रूप में बैरन ट्रंप तक पहुंचने के तरीकों का वर्णन करते हुए एक सेगमेंट प्रसारित किया और 10 मिलियन डॉलर (करीब 96 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की। ईरानी सरकारी टेलीविजन के चैनल 3 पर प्रसारित और आईआरजीसी से जुड़े मीडिया द्वारा जारी इस वीडियो का शीर्षक है 'बैरन ट्रंप को क...