नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से पुष्प महोत्सव का आगाज किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब दिल्ली वाले ट्यूलिप के लिए कश्मीर जाते थे। अब एनडीएमसी हर साल दिल्ली में ट्यूलिप के फूल की बहार ला रही है, जिसका दिल्ली वाले खूब मजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फागुन के महीने में नई दिल्ली रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार रहती है और एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में चुने हुए फूलों का पुष्प महोत्सव आयोजित किया है। यह माहौल हर्षोल्लास देने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की दूसरी संस्थाओं और विभागों को भी एनडीएमसी की इन कोशिशों से बहुत कुछ सीखना चाहिए और दिल्ली के हर इलाके को फूलों से हरा-भरा और रंगीन बनाना चाहिए। दिल्ली देश की राजधानी है, इसे सुंदर बनाना ...