रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- असद जावेद, खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल के राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर ऊधमसिंह नगर के सभी टोल प्लाजा में राज्य निर्माण सेनानियों के वाहनों को नि:शुल्क पास होने देने की मांग की। भाटिया ने कहा कि यह राज्य राज्य निर्माण सेनानियों की शहादत से बना है। उन्होंने ऊधमसिंह नगर के पहेनिया, लालपुर, जसपुर के टोल प्लाजा से निशुल्क वाहन जाने देने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी से इस संबंध में शीघ्र एनएचएआई को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...