'टेस्ट क्रिकेट मेरे खून में रचा बसा है,' टीम के फाइनल पहुंचने से गदगद कप्तान तिलक वर्मा
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- तिलक वर्मा की कप्तानी में दक्षिण क्षेत्र ने बुधवार को उत्तर क्षेत्र को हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में पहुंचने के बाद तिलक ने भारत के लिए टेस्ट खेलने की इच्छा जताई है। हर युवा खिलाड़ी की तरह भारत की टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का सपना भी टेस्ट क्रिकेट में खेलना है और उनका मानना है कि खेल का सबसे लंबा प्रारूप उनके खून में रचा बसा है।तिलक ने दक्षिण क्षेत्र की तरफ से उत्तर क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 116 और नाबाद 51 रन बनाकर लाल गेंद की क्रिकेट (लंबी अवधि का प्रारूप) में फिर से अपनी काबिलियत साबित की। उनके इस शानदार प्रदर्शन से दक्षिण क्षेत्र फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- श्रीलंका ने इंग्लैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, असलंका को मिला बड़ा रोलईश्वर की यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.