सराईकेला, मार्च 1 -- *रंजीत कुमार पति* सरायकेला । "हर घर नल से जल" का नारा टेंटोपोसी पंचायत में एक क्रूर मजाक बनकर रह गया है। भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही यहां की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि सरकारी कागजों में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। पाइपलाइन आधी बिछी है, नल सूखे हैं और सिस्टम पूरी तरह से कोमा में है। सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण जलापूर्ति योजना टेंटोपोसी पंचायत में दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पाइपलाइन तो बिछाई गई, लेकिन वह भी आधी-अधूरी है। कई टोलों तक अभी तक पाइप नहीं पहुंचे हैं, जिससे नल से जल का सपना अधूरा बना हुआ है। जहां पाइपलाइन बिछी भी है, वहां पानी का प्रेशर इतना कम है कि बाल्टी भरने में घंटों लग जाते हैं । टेंटोपोसी पंचायत गम्हरिया प्रखंड के अंर्तगत आता है। यहा कुल 9 गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.