गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता विश्व क्षय दिवस पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित मॉडल सदर अस्पताल परिसर से टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी के छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली को एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' और 'दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम जांच जरूरी है, डरे नहीं इलाज कराएं' जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। आम जनमानस से टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग करने की अपील भी की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि टीबी जैसी संक्रामक बीमारी से लड़ने के लिए जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है। लोगों को किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और इलाज...