'झूठ की गूंज', नई रील में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- कुछ लोग निराशा के अंधकार में
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई रील इंस्टाग्राम पर शेयर करके 7.8 प्रतिशत विकास दर हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नकारात्मकता और झूठ फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बीच देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं। वे झूठ की गूंज फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। बीते दिनों पुणे में ऐसे ही कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों में झड़प हो गई थी। इसके बाद इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम होना है। यहां कार्यक्रम स्थल को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। मध्यप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.