रांची, जनवरी 11 -- झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बिहार की तर्ज पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत झारखंड की मंईयां को कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार दे। अभी राज्य सरकार लगभग 51 लाख मंईयां को हर महीने 2500 रुपये दे रही है। वित्त मंत्री ने शनिवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के बजट से पहले विचार-विमर्श में राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र से विशेष आर्थिक सहयोग की मांग की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण ने कहा कि झारखंड गठन के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों में शामिल है। उग्रवाद, गरीबी, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की कमी जैसी समस्याएं बड़ी चुनौतियां हैं। राज्य को पिछड़ेपन की स्थिति विरासत में मिली। केंद्...