प्रयागराज, अप्रैल 11 -- समाजवादी पार्टी ने शनिवार को समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। सपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि कि महात्मा फुले ने ऐसे समय में समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, जब ऐसा करना अत्यंत कठिन था। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर देश में बालिकाओं के लिए पहला स्कूल खोला, जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था।सपा के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज में असमानता, भेदभाव को मिटाने और शिक्षा को बढ़ाने के लिए संघर्ष किया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि फुले के सिद्धांतों पर काम करने की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.