नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को ले कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने सेहत से जुड़ी एक और ऐसी बात कह दी है, जिसने फिर नई डिबेट छेड़ दी है। दरअसल कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि ज्यादा प्रोटीन खाने से दिमाग 'डम्ब' यानी सुस्त होता है। उनके इस बयान ने फिटनेस के गलियारे में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। आजकल जहां प्रोटीन रिच डाइट लेने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी जा रही है, ऐसे में कंगना का ये बयान थोड़ा लोगों को कन्फ्यूज भी कर रहा है। अब सवाल है कि क्या वाकई ज्यादा प्रोटीन लेना दिमाग पर नकारात्मक असर डालता है? भला इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स की क्या राय है और आपको क्या करना चाहिए, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।क्या है पूरा मामला? हाल ही में बीजेपी ...