प्रयागराज, फरवरी 25 -- युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट नैनी ने बुधवार को वार्षिक इंट्रा कॉलेज टेक्नो-मैनेजरियल फेस्ट 'ज्ञान मंथन 2026' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। फेस्ट में यूजीआई सहित उत्तर प्रदेश के 52 उच्च शिक्षण संस्थानों के 700 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। वार्षिकोत्सव में यूआईएम के प्राचार्य प्रो. केके मालवीय ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और ज्ञान मंथन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पॉट पौरी, कीबोर्ड कंबैटिंग, एड-मेनिया, सॉफ्टवेयर स्कीमिंग, आर्ट ऑफ स्टार्ट, कोड हंट, वेस्ट ऑफ वाउ, प्रतिभा, कोलाज और नाट्यर्पण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्राचार्य प्रो. केके मालवीय, प्राचार्य प्रो आलोक मुखर्जी, एमसीए के एचओडी डॉ. मनमोहन मिश्रा और एमबीए के एचओडी डॉ. रोहित कुमार विश्वकर्मा ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित...